Posts

Showing posts with the label अररिया : कोरोना काल में गर्भवती महिलाओं को विशेष देखभाल की जरूरत

अररिया : कोरोना काल में गर्भवती महिलाओं को विशेष देखभाल की जरूरत

– नियमित चिकित्सक के सम्पर्क में रहने की जरूरत – खान-पान पर रखें विशेष ध्यान – जन्म के पहले से ही नवजात शिशु का रखें ध्यान अररिया : 28 जुलाई कोरोना काल में हर कोई परेशानी का सामना कर रहा है. अस्पतालों में ज्यादातर मामले कोरोना से सम्बंधित देखे जा रहे हैं. सभी चिकित्सक भी पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्य को संचालित कर रहे हैं. ऐसे समय में गर्भवती महिलाओं को खुद का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. उन्हें नियमित तौर से अच्छा खाना-पीना के साथ-साथ चिकित्सक के फोन द्वारा संपर्क में रहना चाहिए. कोरोना के कारण गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच में कोताही नहीं बरतनी चाहिए. जरूरी सुविधा और साधनों को देखते हुए अस्पताल जाकर उनकी जांच भी करानी चाहिए. इसके साथ ही क्षेत्र की आंगनवाड़ी सेविका और आशा के साथ संपर्क में रहना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की समस्या दिखने पर तुरंत उसे हल किया जा सके. खान-पान का रखें खयाल : कोरोना काल में गर्भवती महिलाओं को खान-पान पर विशेष खयाल रखना चाहिए. इसके लिए नियमित रूप से हरी सब्जियां और ताजे फल का उपयोग करें. कोरोना से बचाव हेतु बाहर से लाये गए फल और सब्जियों को अच्छी त...