जल्द खुलेगा निजी स्वास्थ्य संस्थान, राज्य सरकार द्वारा की गई अपील
• राज्य स्वास्थ्य विभाग ने भारतीय चिकित्सक संघ से की अनुरोध • भारतीय चिकित्सक संघ को सुरक्षा उपकरणों की खरीद के लिए विवरण करायी गयी उपलब्ध पूर्णियाँ/ 16 मई: कोरोना के बढ़ते प्रसार के मद्देनजर राज्य में कई निजी स्वास्थ्य संस्थानों ने आपातकालीन एवं सामान्य सेवाएं रोक दी थी. इसको लेकर पूर्व में ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्यहित एवं लोकहित को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी निजी अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लिनिक, फार्मेसी एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के सभी प्रमुख प्रबंधकों को उनके स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा पूर्व से उपलब्ध करायी जा रही सामान्य एवं आपातकालीन सेवाओं को बहाल करने के निर्देश दिए गए थे. लेकिन राज्य के दैनिक समाचार पत्रों में भारतीय चिकित्सक संघ(आईएमए) के द्वारा सरकार के इस निर्णय का विरोध किया गया है. साथ ही समाचार पत्रों के माध्यम से इस विरोध को जताया भी गया है. जिसमें यह समाचार प्रकाशित किया गया कि राज्य के निजी चिकित्सक स्वास्थ्य विभाग के इस आदेश का विरोध करते हैं. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पतालों को कोविड-19 को लेकर आवश्यक सुरक्षा उपकरण एवं सामाग्री दें या मार्केट से उपलब्...