कॉलेज में प्रवेश फीस बढोत्तरी के खिलाफ छात्र संघ ने खोला मोर्चा
मांडलगढ़/भीलवाड़ा। (जयपुर डेस्क)।। राजस्थान के भीलवाड़ा में स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मांडलगढ़ की प्रवेश समिति की मनमानी के खिलाफ विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्या से मुलाकात की। कॉलेज में प्रवेश फीस बढ़ोतरी को लेकर छात्र संघ ने कॉलेज प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। छात्र संघ उपाध्यक्ष प्रीति कंवर के नेतृत्व में विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्या को ज्ञापन सौंपा। विधार्थी परिषद् इकाई मांडलगढ़ के कार्यकर्ताओं के द्रारा अन्य कॉलेजों के मुकाबले कॉलेज प्रशाशन द्वारा अत्यधिक फीस वसूलने को लेकर प्रीती कंवर ने प्राचार्या से कहा कि या तो संपूर्ण फीस माफ की जाए या अन्य कॉलेजों मे जो फीस ली जा रही है वही फीस मांडलगढ़ कॉलेज के द्रारा ली जाए। अगर कॉलेज प्रशाशन फीस कम नहीं करता तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी भेरू सिंह शक्तावत, नगर छात्रा प्रमुख नीतू चूंडावत, टीना, राधा पोरवाल भागचन्द्र आदि मौजूद थे। The post कॉलेज में प्रवेश फीस बढोत्तरी के खिलाफ छात्र संघ ने खोला मोर्चा appeared first on Starbluenews ....