Posts

Showing posts with the label लू लगने से बढ़ सकती है परेशानी

पूर्णियाँ : गर्म हवाओं से रहें सावधान, लू लगने से बढ़ सकती है परेशानी

• प्रचुर मात्रा में पानी के साथ मौसमी फ़लों का सेवन है फायदेमंद • अत्यधिक शीतल पेय पदार्थ का सेवन हो सकता है नुकसानदायक • लू के लक्ष्ण दिखने पर चिकित्सकीय परामर्श है जरुरी पूर्णियाँ/ 02 जून कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के साथ साथ गर्म हवाओं का प्रकोप भी बढ़ने लगा है. ऐसे मौसम में गर्म हवाओं के कारण लू लगने की संभावनाएं बढ़ जाती है. बढ़ते तापमान के साथ चलने वाली गर्म तेज हवाओं से शरीर को सुरक्षित एवं अनुकूल करने के लिए खान-पान के साथ दैनिक दिनचर्या में बदलाव करना जरुरी है. साथ ही नवजात शिशुओं एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण में सुधार कर गर्मी के दुष्परिणामों से सुरक्षा प्रदान की जा सकती है. 6 माह तक के शिशुओं का करायें सिर्फ स्तनपान : 6 माह तक के शिशुओं के लिए सिर्फ स्तनपान ही पर्याप्त होता है. गर्मी के कारण स्तनपान के साथ किसी भी प्रकार का तरल पेय पदार्थ या पानी बच्चों को नहीं देना चाहिए. गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक बार स्तनपान कराकर गर्मी के कारण होने वाली विभिन्न समस्याओं से बच्चों को सुरक्षित किया जा सकता है.साथ ही गर्भवती महिलाओं को गर्मी के मौसम में लू से बचने के लिए पोषक तत्वों...