Posts

Showing posts with the label पूर्णियाँ : आंगनबाड़ी केंद्रों पर आरोग्य दिवस का किया गया आयोजन

पूर्णियाँ : आंगनबाड़ी केंद्रों पर आरोग्य दिवस का किया गया आयोजन

– बच्चों के स्वास्थ्य का किया गया परीक्षण – बच्चो के टीकाकरण के साथ-साथ माँ को परिवार नियोजन की भी मिली जानकारी – परिवार नियोजन सामग्री का भी किया गया वितरण – कोविड-19 के बचाव का दिया गया सन्देश पूर्णियाँ/12 जून : जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को आरोग्य दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बच्चों को टीका लगवाने आने वाली महिलाओं को परिवार नियोजन को लेकर जागरूक किया गया व सम्बंधित सामग्री का भी वितरण किया गया. एएनएम के द्वारा महिलाओं को परिवार नियोजन के स्थायी तथा अस्थायी साधनों के बारे में जानकारी दी गयी. आम लोगों को जागरूक करने के मकसद से स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है. इसी कड़ी में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस यानि आरोग्य दिवस की भूमिका भी अहम है. जिसमें टीकाकरण एवं प्रसव पूर्व जाँच के अलावा परिवार नियोजन कार्यक्रमों पर महिलाओं को सलाह दिया जाता है. आरोग्य दिवस पर परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों पर बेहतर परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने में स्वास्थ्य विभाग के साथ केयर इंडिया भी सहयोग कर रहा है. आरोग्य दिवस के दौरान कोरोना से बचाव की भी जान...