Posts

Showing posts with the label पूर्णियाँ : फाइलेरिया से बचाव के लिए जागरूक होना सबसे जरूरी

पूर्णियाँ : फाइलेरिया से बचाव के लिए जागरूक होना सबसे जरूरी

• क्यूलेक्स फैंटीगंस मादा मच्छरों के काटने से होती है फाइलेरिया • स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों पर दिया जाता है ध्यान • 20 अगस्त से जिले में चलेगा एमडीए कैंपेन पूर्णियाँ : 22 जुलाई: कोरोना संक्रमण काल में गंभीर रोगों की सूची में शामिल फाइलेरिया पर रोकथाम की तैयारी तेज कर दी गयी है. फाइलेरिया पर प्रभावी रोकथाम के लिए जिले में 20 अगस्त से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम(एमडीए) की शुरुआत होने वाली है. यह कार्यक्रम 14 दिनों तक चलेगा. जागरूक रहकर किया गया बचाव बीमारी से बचने के लिए उपयुक्त : ज़िला मलेरिया पदाधिकारी डॉ आरपी मंडल ने बताया फाइलेरिया मच्छरों द्वारा फैलता है. विशेष रूप से परजीवी क्यूलैक्स फैंटीगंस मादा मच्छर के काटने से. जब यह मच्छर किसी फाइलेरिया से ग्रस्त व्यक्ति को काटता है तो वह संक्रमित हो जाता है. फिर जब यह मच्छर किसी स्वस्थ्य व्यक्ति को काटता है तो फाइलेरिया के विषाणु रक्त के जरिए उसके शरीर में प्रवेश कर उसे भी फाइलेरिया से ग्रसित कर देता हैं. फाइलेरिया को खत्म करने के लिए कोई विशेष इलाज नहीं हैं लेकिन इसका जागरूक रहकर बचाव करने से इससे उबरा जा सकता है. फाइलेरिया न सिर्फ व...