पूर्णियाँ : होम क्वारंटाइन में रहकर हीं हराया जा सकता है कोरोना
– बिना अतिआवश्यक वजह के न निकले घर से बाहर – मॉस्क व सेनिटाइजर का जरूर करें उपयोग पूर्णियाँ : 21 जुलाई कोरोना संक्रमण का प्रसार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. इसे रोकने के लिए लोगों में संक्रमण के प्रति ज्यादा जागरूक रहने की जरूरत है. लोग होम क्वारंटाइन में रहकर ही खुद ही इस संक्रमण से बचाव कर सकते हैं. बिना आवश्यक कार्य के बाहर न निकलें और लोगों से नियमित दूरी बना कर रखने से ही इससे निजात पाया जा सकता है. वैसे लोग जिसमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसा देखा जा रहा है कि बिना कोरोना लक्षण वाले लोग भी अपना जांच कराने अस्पतालों में उपस्थित हो रहे हैं. इससे लोगों में संक्रमण का खतरा और भी बढ़ रहा है. ऐसे में लोगों को घर में ही रहकर आवश्यक सावधानियां बरतनी चाहिए ताकि वे अपने और अपने परिवार के लोगों को संक्रमित होने से बचा सकें. बिना लक्षण वाले लोगों को नहीं है जांच की जरूरत : एसीएमओ डॉ. एस.के. वर्मा ने बताया कोविड-19 की जांच के लिए आम लोगों द्वारा अस्पताल में बिना वजह भीड़ लगाई जा रही है. इस दौरान अस्पताल में सोशल डिस्टेनसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा है. इ...