Posts

Showing posts with the label कोरोना के दौर में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं विकास का रखा जाएगा ख्याल

कोरोना के दौर में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं विकास का रखा जाएगा ख्याल

• दैनिक गतिविधि कैलेंडर के माध्यम से बच्चों की दिनचर्या होगी दुरुस्त, माता-पिता को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देंगी जानकारी • दैनिक गतिविधि कैलेंडर के विषय में माता-पिता को दी जाएगी जानकारी • आईसीडीएस के निदेशक ने पत्र लिखकर दिए निर्देश पूर्णियाँ/ 18 मई: कोविड-19 की रोकथाम के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है. कोरोना प्रसार के मद्देनजर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने भी बच्चों को घरों में रहने की बात कही है. इस समय यह जरुरी है कि जब बच्चे घरों में रह रहे हैं तब माता-पिता का उनके प्रति व्यवहार भी काफी संयमित, उत्साहवर्धक एवं सुरक्षात्मक हो. इसे ध्यान में रखते हुए आईसीसीडीएस ने भी बेहतर दिनचर्या के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास की पहल की है. इसको लेकर आईसीडीएस के निदेशक आलोक कुमार ने सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र लिखकर इस संबंध में विस्तार से दिशा निर्देश दिया है. दैनिक गतिविधि कैलेंडर बच्चों के माता-पिता को करेगा सचेत: कोरोना संकटकाल के कारण हुए देशव्यापी लॉकडाउन में स्कूल बंद है एवं बच्चों को घरों पर रहने की हिदायत दी गयी है. ऐसे में बच्चों की बेहतर दैनिक दिनचर्या से...