मंत्री शैलेश कुमार के विकास के दावे को राजद ने बताया झूठ का पुलिंदा
जमालपुर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के जमालपुर विधानसभा नेता धीरेंद्र मंडल ने अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को जमालपुर प्रखंड क्षेत्र के इंदरुख पूर्वी पंचायत के विभिन्न गांव का दौरा किया। उन्होंने हसनपुर, आदमपुर, गौरीपुर, हलीमपुर, चकमानसिंह गांव में महिला एवं पुरुष मतदाताओं से मुलाकात की और उनके समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने मतदाताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जमालपुर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं समूचे बल्कि बिहार की जनता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एवं उनके पुत्र पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के प्रति आशान्वित है। बिहार में लोगों की सुख-समृद्धि, विकास एवं युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार आना आवश्यक है। बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सह जमालपुर विधायक शैलेश कुमार द्वारा पिछले दिनों पेश किए गए विकास के दावे को खोखला एवं झूठ का पुलिंदा बताते हुए राजद व्यवसाई प्रकोष्ठ तथा युवा राजद के प्रदेश सचिव धीरेंद्र मंडल ने कहा कि जमालपुर विधानसभा क्षेत्र में 15 सालों में कोई विकास नहीं हुआ है बल्कि ज...