Posts

Showing posts with the label पटना : कोरोना काल में मानसिक स्वास्थ्य पर दिया गया प्रशिक्षण

पटना : कोरोना काल में मानसिक स्वास्थ्य पर दिया गया प्रशिक्षण

• कार्यपालक निदेशक ने विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से दिया प्रशिक्षण • राज्य भर में 400 लोगों को मानसिक स्वास्थ्य पर मिली जानकारी • क्वारंटाइन एवं आईसोलेशन सेंटर में लोगों की मानसिक स्वास्थ्य पर होगी काउंसेलिंग पटना/ 20 मई: कोरोना के बढ़ते संक्रमण की बेहतर रोकथाम एवं संक्रमितों के उपचार के लिए राज्य सरकार हर स्तर पर कार्य कर रही है. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप एवं लगातार लॉकडाउन के कारण आमजनों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न होने का खतरा भी बढ़ा है. इसे ध्यान में रखते हुए बुधवार को राज्य स्वास्थ्य समिति के सभागार में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या एवं उसके निवारण के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए 400 लोगों ने प्राप्त की प्रशिक्षण: कोरोना काल में आमजनों में तनावरहित एवं सकारात्मक सोच के प्रति जागरुक करने एवं इस स्थिति में लोगों की काउंसेलिंग करने के लिए जिलों में कार्यरत प्रशिक्षित मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सक, नर्सेज, परिवार नियोजन एवं एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के परामर्शी एवं अन्य मानसिक स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया. सामाजिक दूरी...