135 नयी आंगनबाड़ी सेविकाएँ होंगी आईसीडीएस कैस एप्लीकेशन से लैस
• 6 दिवसीय प्रशिक्षण में बताई जा रही एप्पलीकेशन की उपयोगिता • रजिस्टर में नहीं करना होगी एंट्री पूर्णियाँ : 15 जुलाई पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से जिले की नयी आंगनबाड़ी सेविकाओं को आईसीडीएस कैस एप्लीकेशन की ट्रेनिंग दी जा रही है. कोरोना संक्रमण के कारण गूगल मीट के जरिये ऑनलाइन सभी आंगनवाड़ी सेविकाओं को इसकी जानकारी दी जा रही है. पहले सेविकाओं को सभी जानकारी रजिस्टर में जोड़नी पड़ती थी, पर कैस एप्लीकेशन के उपयोग करने से सेविकाओं को रजिस्टर सम्हालने से मुक्ति मिल गई है. इसके लिए सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्टफोन दिए गए हैं. इसके द्वारा सभी जानकारी ऑनलाइन भरी जाती है और नियमित समय से रिपोर्ट देना आसान हो जाता है. 135 आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया जा रहा है ट्रेनिंग : पोषण अभियान की जिला समन्यवक निधि प्रिया ने बताया यह ट्रेनिंग का दूसरा दौर है जिसमें 135 नई आंगनवाड़ी सेविकाओं को कैस एप्लीकेशन की जानकारी दी जा रही है. इसमें अमौर से 4, बैसा से 3, बाईसी से से 1, बी. कोठी से 34, डगरुआ से 36, जलालगढ़ से 2, पूर्णियाँ पूर्व से 6, रुपौली से 43 और श्रीनगर ...