जिले में जून मे मनाया जा रहा :- मलेरिया माह : डॉ रविन्द्र कुमार
प्रत्येक पीएचसी में उपलब्ध है जांच की सुविधा सभी प्रखंडों में बांटे गये हैं मलेरिया से बचाव का फ्लैक्स बैनर सहरसा 23 जून :- मानसून आने के पहले प्रत्येक वर्ष पूरे जून को मलेरिया माह के रुप में मनाया जाता है। जिले में भी यह माह पूरे महीने मनाया जा रहा है। इस संबंध में संचारी रोग रोकथाम पदाधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार ने कहा कि मलेरिया के रोकथाम के लिए प्रत्येक पीएचसी को मलेरिया से बचाव व लक्षण वाले पोस्टर और बैनर दिए गये हैं। वहीं हरेक पीएचसी में मलेरिया किट भी जांच के लिए तथा दवा के रुप में क्लोरोक्वीन की दवाएं पहले से ही पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दी गयी हैं। क्या है मलेरिया बुखार मलेरिया बुखार एक संक्रामक रोग है जो व्यक्ति को मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है इस मच्छर में एक विशेष प्रकार का परजीवी पाया जाता है जिसे डॉक्टरी भाषा में प्लास्मोडीयम कहा जाता है । गौर करने वाली बात यह है कि इस मादा मच्छर में पाए जाने वाले प्लाजमोडीयम की 4 प्रजातियां होती है । मच्छर के काटने से प्लास्मोडीयम नामक प्रोटोजोआ शरीर में चला जाता है ,और रोगी के शरीर में कई गुना वृद्धि करता है । ये प...