Posts

Showing posts with the label ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फ़ैल रहा कोरोना का संक्रमण

हो जाएँ सावधान, ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फ़ैल रहा कोरोना का संक्रमण

• लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही साबित हो सकती है जानलेवा • लॉकडाउन का अनुपालन नहीं करना बन सकता है मुसीबत • मास्क, शारीरिक दूरी और हाथों की नियमित सफाई है कोरोना से बचाव का मूलमंत्र पटना/ 29 जुलाई कोरोना महामारी का प्रकोप पूरे जिले में लगातार बढ़ रहा है. प्रतिदिन नए इलाकों से लोगों के संक्रमित होने की ख़बरें आ रही हैं. प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों के संक्रमित होने की संख्या में वृद्धि हुई है. राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाया गया है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर नहीं के बराबर दिख रहा है. लोग बेपरवाह इधर उधर घूमते भी नजर आ रहे हैं. कई प्रखंडों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इलाकों को सील कर कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है. तमाम उपायों के बावजूद कुछ लोग मास्क जैसे जरूरी उपायों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. यह स्थिति खतरनाक है जो समुदाय के लिए गंभीर हो सकता है। घर में रहकर स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन का करें सहयोग: स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विवेक कुमार ने बताया जिला प्रशासन द्वारा लोगों को कोरोना के खतरे से जागरूक करने के लिए कई...