Posts

Showing posts with the label पूर्णियाँ : कोरोना काल में सुरक्षा मानकों को अपनाकर स्वयं को रखें सुरक्षित

पूर्णियाँ : कोरोना काल में सुरक्षा मानकों को अपनाकर स्वयं को रखें सुरक्षित

– शारीरिक दूरी अपनाकर कोरोना वायरस के संक्रमण से रहें दूर पूर्णिया, 29, जुलाई : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। सरकार भी संक्रमण की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। एक ओर जहां बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में बेहतर व्यवस्था की जा रही है, वहीं लोगों से स्वयं के साथ अन्य लोगों के बचाव के लिए भी सजग और सतर्क रहने को कहा जा रहा है। इसी कड़ी से सक्रमण के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए कई राज्य में लॉकडाउन भी लगाया गया है। शहर से लेकर अब ग्रामीण अंचल भी इसके प्रभाव से बचे हुए नहीं हैं, ऐसे से सावधानी बरतनी काफी जरूरी हो गई है। हम सभी ने सामाजिक दूरी को अपनाया है, लेकिन आज इससे कहीं ज्यादा शारी​रिक दूरी पर ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोरोना से बचाव के लिए जारी की गई गाइडलाइंस में शारीरिक दूरी का भी जिक्र है। यहां बरते ज्यादा सावधानी: स्वास्थ्य केंद्र, बैंक, डाकघर, बाजार, दुकान आदि में हम अक्सर काम जल्द खत्म करने को लेकर कुछ असावधानियां बरतते हैं, इसका पता हमें उस वक्त नहीं चलता। ऐसे में सक्रमण के प्रभाव में आने का खतरा बढ़ जाता ...