जीविका समूह की दीदियाँ जगा रहीं हैं जागरूकता की अलख
• लीफलेट बांटकर समुदाय को कोरोना के संक्रमण से कर रहीं जागरूक • संक्रमण से बचाव के लिए प्रवासी मजदूरों की हो रही है काउंसिलिंग बक्सर/23 जून- कोरोनावायरस से लड़ाई में पूरा देश एकजुट है और सभी अपने स्तर से इसके संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरत रहे हैं एवं जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं. समुदाय में कोरोना के संक्रमण के खिलाफ जागरूकता फैलाने में जीविका समूह अपना बहुमूल्य योगदान दे रही है.जिले मेंजीविका दीदियाँ कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चला रहीं हैं. लीफलेट बांटकर समुदाय को कोरोना पर जागरुक करने का प्रयास: जिले में जीविका द्वारा संपोषित 11818 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से गाँव-गाँव जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है. कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए विशेष तौर पर डिजाईन किये गए 15000 लीफलेट स्वयं सहायता समूह के बीच वितरित किये गए हैं. लीफलेट में प्रदर्शित तस्वीरों और कोरोना से बचने के उपायों को पढ़कर और समझकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. जिले की 1100 जीविका मित्रों को भी लीफलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक करने...