अंबाला से करीब 500 यात्री पहुंचे जमालपुर, स्टेशन पर यात्रियों की हुई जांच
जमालपुर (मुंगेर संवाददाता एसबीएन न्यूज़ बिहार डेस्क)।। बुधवार रात करीब 8 बजकर 30 मिनट पर जमालपुर जंक्शन पहुंची 04548 डाउन अम्बाला-भागलपुर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से करीब साढे 500 प्रवासी मजदूरों की स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 पर जमालपुर पीएचसी बलराम प्रसाद की अगुवाई में चिकित्सकों की टीम ने जांच कर सेनिटाइज किया। जमालपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, अंचलाधिकारी शंभू मंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के अलावा सदर एसडीपीओ हरिशंकर कुमार एनडीआरएफ इंस्पेक्टर वी राजीव कुमार की टीम लगातार मोर्चे पर बने रहे। उधर, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जमालपुर शाखा की ओर से प्रवीण कुमार की अगुवाई में शिव लाल रजक, वासुदेव पूरी, बलविंदर सिंह आहलूवालिया, मंटू मंडल, साईं शंकर, अमिताभ कश्यप, बंटी चुग, पवन कुमार चौधरी, विवेक कुमार, प्रेम कुमार, राहुल खेतान, चुन्नू लाल, मोहम्मद शादाब अंसारी ने जमालपुर स्टेशन पर उतरे यात्रियों के बीच नाश्ता का पैकेट और पानी वितरित कर सेवा प्रदान की।
The post अंबाला से करीब 500 यात्री पहुंचे जमालपुर, स्टेशन पर यात्रियों की हुई जांच appeared first on Starbluenews.
from WordPress https://starbluenews.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%b0/%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0/5881/
Comments
Post a Comment