बुधवार शाम से लेकर गुरुवार अहले सुबह तक डटे रहे अधिकारी एवं स्वयंसेवक,

via https://youtu.be/i6ajyUSbTYQ May 21, 2020 at 05:01AM श्रमिक स्पेशल ट्रेन से जमालपुर पहुंचे प्रवासी मजदूरों को उनके गन्तव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए तैनात अधिकारियों की टीम के साथ भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के कार्यकर्ता भी लगातार डटकर अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं। गुरुवार अहले सुबह साढ़े तीन बजे 01922 पुणे-भागलपुर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 136 यात्री जमालपुर स्टेशन पर उतरे। अधिकारियों की टीम में शामिल बीडीओ राजीव कुमार, सीओ, शंभू मंडल, बीईओ कमलेश कुमार, बीएसओ मृत्युंजय राम ने बाहरी यात्रियों को बस से भेजने की व्यवस्था की। जमालपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार, रेल थानाध्यक्ष पूर्णेन्दु सिन्हा, आरपीएफ इंस्पेक्टर फिरोज अख्तर एवं एनडीआरएफ की टीम यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था में जुटी रही। चिकित्सक अभिनव आंनद एवं पंकज कुमार की टीम ने यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। रेड क्रॉस सोसायटी के कार्यकर्ता पवन कुमार चौधरी, अमिताभ कश्यप, प्रेम कुमार, मोहम्मद शादाब अंसारी, विवेक यादव ने यात्रियों को सेनिटाइज किया। और यात्रियों के बीच नाश्ता एवं पानी वितरित किया। मौके पर बीआरपी उत्तम सिंह एवं सामाजिक कार्यकर्ता वशिष्ट कुमार मौजूद रहे। बुधवार शाम से लेकर गुरुवार अहले सुबह तक डटे रहे अधिकारी एवं स्वयंसेवक, STAR BLUE NEWS

The post बुधवार शाम से लेकर गुरुवार अहले सुबह तक डटे रहे अधिकारी एवं स्वयंसेवक, appeared first on Starbluenews.



from WordPress https://starbluenews.com/channel/5919/

Comments

Popular posts from this blog

पटना: एईएस व जेई प्रभावित मरीजों को दी जा रही निशुल्क: एंबुलेंस सेवा