हवेली खड़गपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह की मनाई गई 90 वीं जयंती



 
मुंगेर। तिलक मैदान स्थित मुंगेर जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को हवेली खड़गपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह की 90 वीं जयंती समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के उपाध्यक्ष डॉ देवराज सुमन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ समीर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राकेश सिन्हा मौजूद थे। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह के तैलीय चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ समीर सिंह ने अपने पिता राजेंद्र सिंह को नमन करते हुए कहा कि मुंगेर लोकसभा के प्रथम सांसद बनारसी प्रसाद सिंह के पुत्र राजेंद्र सिंह ने गांधीवादी विचारधारा को अपनाकर अपने विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि बिहार के पूर्व मंत्री के रूप में योगदान देते हुए पूरे बिहार की जनता के लिए भी अपना अमूल्य योगदान दिया था। उन्होंने अपने पूरे जीवन काल में लोगों की सेवा को ही अपना धर्म माना और उनके योगदानों की वजह से आज भी उनका नाम अमिट है। पूर्व सांसद स्वर्गीय बनारसी प्रसाद सिंह एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के नक्शे कदम पर चलते हुए वह भी बिहार के विकास में अपना योगदान देने के लिए कृत संकल्पित हैं। उनका सपना है कि एक बार पूरे बिहार में कांग्रेस अपने गौरवशाली इतिहास को दोहराए। जिस दिन उनका यह सपना पूरा होगा तभी स्वर्गीय राजेंद्र सिंह को उनकी ओर से सही मायने में श्रद्धांजलि होगी। पूर्व प्रदेश सचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र सिंह को आधुनिक भारत का गांधी भी कहा जा सकता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन बिहार की जनता एवं कांग्रेस पार्टी के लिए ही समर्पित किया था। कांग्रेस सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो देवराज सुमन प्रदेश मंत्री ब्रह्मदेव चौरसिया एवं प्रदेश संयोजक साईं शंकर ने कहा कि मुंगेर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य और ईमानदारी के रास्ते पर चलकर कांग्रेस पार्टी को पुनः एक नया आयाम देने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान साईं शंकर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ समीर सिंह के समक्ष प्रस्ताव रखते हुए तिलक मैदान के विरासत एवं ऐतिहासिक गौरव को युवा कांग्रेसियों तथा आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से त्रैमासिक पत्रिका के विमोचन की मांग उठाई। तारकेश्वर यादव, मो इनामुल हक ने भी कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास की गाथा को दोहराया। मौके पर कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष तारिक अनवर, इंद्रदेव मंडल, चंदन सिंह, कपिलदेव शर्मा, वसंत कुमार, विनोद कुमार, मो इरफान कार्यालय प्रभारी रामू सिन्हा मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्णिया में अब तक 13 हजार से अधिक लोग हो चुके हैं कोविड-19 से स्वास्थ्य

पूर्णिया जिले में 7 लाख 88 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी "दो बूंद जिंदगी की"

राजस्थान : पाली नगर में पूर्व पार्षद मोहित सोलंकी हुए स्वस्थ, लौटे घर